Mic On Hai: उत्तर प्रदेश के कुंडा में बाबा बागेश्वर की कथा का आज तीसरा दिन है। कथा में शामिल होने और राजा भैया से मुलाकात करने के लिए VVIP मेहमानों का पहुंचना जारी है। आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और टी राजा सिंह भी कथा में पहुंचे। वहीं, बाबा रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुलाकात भी चर्चा में रही। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठा लिया। इस पल का वीडियो भी चर्चा में है। आखिर कुंडा की इस कथा में कौन-कौन से बड़े चेहरे पहुंचे? राजा भैया से मिलने के लिए क्यों लगा VVIP का जमावड़ा? देखिए पूरी रिपोर्ट। #KundaRamKatha #RajaBhaiya #BageshwarDham #BrijBhushanSharanSingh #KeshavPrasadMaurya