तुषार के बाद आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी करोड़ों की फिरौती!

  • 1:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिली है. आयुष्मान खुराना को रंगदारी की धमकी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है. धमकी भरे ऑडियो की जांच में अब पुलिस जुटी है. बॉलीवुड सेलेब्स को धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है. मंगलवार को खबर आई थी कि तुषार कपूर को धमकी मिली है और आज पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आयुष्मान खुराना को भी धमकी आई है और उनसे करोड़ों की मांग की गई है. चौंकाने वाली बात ये है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ये धमकी आई है. पुलिस अभी इस जांच में जुट गई है कि ये धमकी किसने भेजी है, क्यों भेजी है और सच में ये बिश्नोई गैंग की धमकी है या किसी और ने मैसेज भेजा है.