मिडिल ईस्ट से लेकर साउथ एशिया तक हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. हॉर्मुज में अमेरिका ने नाकेबंदी कर दी है और ईरान से निकलने वाले जहाजों को वापस लौटाया जा रहा है. वहीं इजरायल ने लेबनान में ज़मीन पर ऑपरेशन तेज कर दिया है, हिजबुल्लाह के ठिकानों के साथ स्कूल और अस्पताल पर हमले के आरोप लगे हैं.
ईरान पलटवार की चेतावनी दे रहा है और तीन बड़े समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी दे रहा है. इसी बीच पाकिस्तान शांति वार्ता के जरिए अपनी इमेज और कर्ज संकट से निकलने की कोशिश में जुटा है. और आखिर में, लाहौर में हाफिज सईद के करीबी आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला. एक वीडियो में जंग, नाकेबंदी, कूटनीति और सियासत की पूरी तस्वीर.