Heavy Rainfall In Hills: गर्मियों के सीजन में मैदानी इलाकों की तपन से बचने के लिए पहाड़ी राज्यों का रुख कर रहे पर्यटकों के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से चिंताजनक और डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के विकास नगर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर एक झरने ने अचानक बेहद खौफनाक और रौद्र रूप अख्तियार कर लिया। देखते ही देखते पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर गिरने लगे, जिससे डर के मारे गाड़ियों के पहिए वहीं थम गए और हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।