मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को पेट्रोल‑डीजल बचाने की अपील कर चुके हैं. उन्होंने खुद अपने काफिले से गाड़ियां हटा दी हैं. लेकिन, पीएम मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की बात का असर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर होता नहीं दिख रहा है.
शिंदे गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री (Soil and Water Conservation Minister) संजय राठौड़ ने बंजारा विरासत संग्रहालय के एक रिव्यू के लिए नागपुर से पोहरादेवी तक हेलीकॉप्टर से वीआईपी दौरा कर डाला. इतना ही नहीं जब वे जमीन पर उतरे तो उनके पीछे 22 गाड़ियों का काफिला था.