Trump Warning To Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे चरम बिंदु पर पहुंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान डील को लेकर एक बार फिर बेहद आक्रामक और धमकी भरा लहजा अपनाते हुए साफ कर दिया है कि अगर तय सीमा और शर्तों के अनुसार डील फाइनल नहीं हुई, तो अंजाम सिर्फ और सिर्फ युद्ध होगा। व्हाइट हाउस (White House) की तरफ से जारी संदेश में स्पष्ट रूप से सैन्य हमले के संकेत दिए गए हैं, जिसने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान को हर हाल में अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छोड़ना होगा और हॉरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलना होगा