मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना की इंदौर -खंडवा हाईवे स्थित भेरूघाट के पास पाइपलाइन अचानक फट गई. तेज धमाके के साथ फटी पाइप लाइन से पानी का करीब 40 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकला. पानी का दबाव इतना तेज था कि फव्वारा हाईटेंशन बिजली लाइन तक पहुंच गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
तेज बहाव से आसपास के इलाकों में पानी भर गया जो कई कुछ घरों में घुस गया. इससे लोगों का कुछ घरेलू सामना भी खराब हो गया. साथ ही, भेरूघाट मंदिर के पास सड़क जलमग्न होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहनों की लंबी कतार दोनों तरफ लग गई. घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू किया.