Iran US War: ईरान संकट के बीच डेढ़ घंटे की बातचीत, ट्रंप और पुतिन में हो गई बात

  • 9:05
  • प्रकाशित: अप्रैल 30, 2026

ईरान संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच डेढ़ घंटे लंबी फोन बातचीत हुई. पुतिन ने विक्ट्री डे पर युद्धविराम की संभावना जताते हुए यूक्रेन और पश्चिम एशिया के हालात पर बात की. वहीं अमेरिका में ईरान युद्ध को लेकर कांग्रेस में तीखी बहस चली, खर्च और सैनिकों की मौत पर सवाल उठे. इसी बीच ईरान ने अमेरिकी नाकेबंदी को बेअसर बताते हुए तंज कसा, और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का दावा किया. उधर, अमेरिकी युद्धपोत Gerald R. Ford की रिकॉर्ड तैनाती खत्म होने की खबर भी आई है. क्या हालात युद्धविराम की ओर बढ़ रहे हैं? पूरी तस्वीर इस वीडियो में देखें.

संबंधित वीडियो