Suvendu Adhikari decision: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव दिख रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शपथ के तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट बैठक की और काम करने के तरीकों में बदलाव की शुरुआत कर दी। ममता बनर्जी सरकार के कई फैसलों को पलटते हुए उन्होंने बॉर्डर फेंसिंग, BNS कानून लागू करने, आयुष्मान और उज्ज्वला जैसी केंद्रीय योजनाओं को शुरू करने जैसे बड़े कदम उठाए।
शुभेंदु ने घुसपैठ रोकने के लिए BSF को जमीन देने का फैसला लिया है और 45 दिनों में फेंसिंग पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं चुनावी हिंसा के मामलों की जांच और पीड़ित परिवारों की जिम्मेदारी लेने की बात भी कही है।
दूसरी ओर, उनके PA की हत्या मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बंगाल में नई सरकार, नए फैसले और तेज एक्शन के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि शुभेंदु अधिकारी खुद को एक सख्त और प्रभावी मुख्यमंत्री के रूप में कैसे साबित करते हैं।