Suvendu Adhikari Big Action: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पद संभालते ही तेज एक्शन मोड अपना लिया है. शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर उन्होंने प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 150 से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. CMO के कई सीनियर अफसरों को भी हटाकर नई टीम बनाने के संकेत दिए गए हैं. वहीं कोलकाता पुलिस के 93 अफसरों को भी शहर से बाहर भेजा गया है. इस बीच राज्य में आगजनी और हिंसा की घटनाओं ने सियासत गर्म कर दी है. एक तरफ सरकार एक्शन में है, तो दूसरी तरफ विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है.