Samrat Choudhary’s Big Crackdown on Crime in Bihar: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं. अपराध के खिलाफ उन्होंने खुला अल्टीमेटम दे दिया है. सीएम ने साफ कहा है कि या तो अपराध छोड़ दो या बिहार छोड़ दो. पुलिस को भी पूरी छूट देते हुए उन्होंने 48 घंटे में कार्रवाई का निर्देश दिया है, ताकि कानून का राज मजबूत हो सके.
सिर्फ बयान नहीं, एक्शन भी दिख रहा है. बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल कर 16 आईपीएस और 12 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है. दबंग छवि वाले आईपीएस विकास वैभव को फिर से फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही ‘सहयोग’ पोर्टल लॉन्च कर 30 दिन में काम निपटाने की डेडलाइन तय कर दी गई है. देरी होने पर सीधे सस्पेंशन की चेतावनी है.
सीएम का कहना है कि बिहार में विकास लाना है तो सबसे पहले कानून व्यवस्था ठीक करनी होगी. हालांकि विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है. इस बीच राजनीतिक हलचल के साथ-साथ सम्राट सरकार के फैसलों ने राज्य की सियासत और प्रशासन दोनों में हलचल बढ़ा दी है.