Vijay Richest CM: थलापति विजय देश के दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री, फिर पहले नंबर पर कौन-सा CM?

Vijay Richest CM: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय सिर्फ राजनीति ही नहीं, अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं. विजय राज्य के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और देश के दूसरे सबसे रईस सीएम बताए जा रहे हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति सैकड़ों करोड़ में है, जिसमें लग्जरी घर और महंगी कारों का काफिला शामिल है. हालांकि, सीएम बनने के बाद उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे फैसलों से जनता को राहत देने की शुरुआत भी कर दी है, जिससे लोगों की उम्मीदें अब उनसे काफी बढ़ गई हैं.