क्या खान सर गुंडे हैं... रौशन सर के बयान पर क्या बोले पटना के SK झा सर

पटना के कोचिंग हब में शुरू हुआ विवाद अब एक बेहद गंभीर और दुखद मोड़ पर आ चुका है. रोशन आनंद (Gyan Bindu GS Academy) के जेल से बाहर आने और उनके भाई प्रिंस की मौत के बाद, पटना के प्रसिद्ध शिक्षक एसके झा (SK Jha) सर ने इस पूरे मामले पर NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. एसके झा सर ने बिना किसी झिझक के खान सर (Khan Sir) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इस पूरे विवाद के लिए सीधे तौर पर उन्हें जिम्मेदार ठहराया है. क्या खान सर 'गुंडे' हैं? रोशन आनंद द्वारा खान सर को गुंडा कहने और शिक्षक कहलाने के काबिल न बताने पर एसके झा सर ने क्या कहा? झा सर का दावा है कि खान सर के '10 राउंड गोली चलने वाले' बयान की वजह से ही रोशन आनंद की आनन-फानन में गिरफ्तारी हुई और इसी डिप्रेशन के कारण प्रिंस की मौत हुई.

संबंधित वीडियो