राम मंदिर में कैसे होती है दान के पैसों की गिनती, कैसे पहुंचता है बैंक? AI वीडियो से देखिए

राम मंदिर में हर दिन लाखों-करोड़ों का दान आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दान पात्र में डाले गए आपके पैसे का क्या होता है? उसे कैसे गिना जाता है और कैसे वह ट्रस्ट के खाते तक पहुंचता है? 'चंदा चोरी' के आरोपों के बीच, यह जानना और भी जरूरी हो जाता है. इस वीडियो में हम आपको राम मंदिर के दान की गिनती की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझा रहे हैं:

हर दिन आने वाले 8 से 10 लाख रुपए के दान को गिनने के लिए कितने लोगों की टीम काम करती है? इस टीम में कौन-कौन शामिल होता है? पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी गिनती कैमरे की निगरानी में होती है. गिने हुए पैसों को ट्रस्ट के खाते में कैसे जमा किया जाता है और बचे हुए पैसों का क्या होता है. हर 6 महीने में दान में मिले एक-एक रुपए का ऑडिट किया जाता है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 500 करोड़ से ज्यादा का दान मिल चुका है. 

संबंधित वीडियो