चिट्ठी लिखी है तो गृहमंत्री से पूछ लो... राजभर के सपा में बगावत के दावों पर बोले राम गोपाल यादव?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया भूचाल आ गया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (SP) के कई सांसद और विधायक बगावत की तैयारी में हैं और बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. इस वीडियो में देखिए NDTV के साथ राम गोपाल यादव की एक्सक्लूसिव बातचीत, जिसमें उन्होंने राजभर के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. राम गोपाल यादव ने राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान में कोई भी आदमी राजभर को गंभीरता से नहीं लेता. उन्होंने सपा में किसी भी टूट की खबर को बेबुनियाद बताया है.

संबंधित वीडियो