जिसे कहा 'बेच देंगे', वो देश के लिए रग्बी खेल रही, इस डर को हराकर 'इंडिया' के लिए खेली मजदूर की बेटी

एक्टर राहुल बोस को आपने कई किरदारों में देखा होगा, लेकिन इस इंटरव्यू में मिलिए एक जुनूनी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर राहुल बोस से, जो भारतीय रग्बी का चेहरा बदलने के मिशन पर हैं. NDTV के साथ इस खास बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे एक ऐसा खेल, जिसे भारत में बहुत कम लोग जानते हैं, 2032 के ओलंपिक्स में देश का परचम लहराने की तैयारी कर रहा है. राहुल बोस ने दावा किया है कि हॉकी के 70 साल बाद, भारत की महिला रग्बी टीम ओलंपिक्स में पहुंचने वाली अगली टीम स्पोर्ट होगी. जानिए क्या है 2032 और 2036 का पूरा रोडमैप.