खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

बिहार की राजधानी पटना से  'खान सर' के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और पुलिस को अगले आदेश तक कोई भी कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है. खान सर के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि फायरिंग गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में की थी और इसमें खान सर की कोई सीधी संलिप्तता नहीं है. इस फैसले के बाद खान सर के छात्रों में जश्न का माहौल है, जबकि दूसरे पक्ष यानी ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है, जिससे उनके छात्रों में नाराजगी है.

संबंधित वीडियो