अयोध्या में करोड़ों की आस्था के प्रतीक राम मंदिर पर अब 'चंदा चोरी' और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं, जिसने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि 'बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन है'. कैसे राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर ही दान के पैसे में हेरफेर करने के आरोप लग रहे हैं? अखिलेश ने क्यों कहा कि चुनाव की तरह मंदिर से भी CCTV फुटेज गायब कर दिए गए, क्योंकि 'सीसी' से किसी का राज खुल जाता है? क्या सिर्फ चंदा ही नहीं, बल्कि कॉरिडोर के नाम पर जमीन और अरबों की 'श्रीराम शिलाएं' भी चोरी हो गईं?