UP Election: 2027 में किसके साथ जाएंगे दलित और मुस्लिम वोटर्स?

  • 13:55
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026

उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर अयोध्या, सनातन और वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूम रही है. 2027 के महासमर से पहले सभी दलों ने अपने-अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं. एक तरफ अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन और सॉफ्ट हिंदुत्व की पिच पर बीजेपी को घेर रहे हैं, तो दूसरी तरफ ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा SP और बीजेपी दोनों का खेल बिगाड़ने की तैयारी में है.
मामले की शुरुआत इमरान मसूद के प्रदूषण को मानवजनित रोग बताने और उसी समय सोनिया गांधी के एक तथाकथित इंटरव्यू से हुई, जिसमें कहा गया कि 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने पर उन्हें आंसू आ गए थे. बीजेपी ने इस पर हमला करते हुए कहा कि 6 दिसंबर 1992 को कोई लाइव टेलीकास्ट नहीं हो रहा था, तो ये तीनों बयान अलग-अलग नहीं हैं, ये कांग्रेस की सुव्यवस्थित एंटी इंडिया, एंटी हिंदू सोच का प्रमाण है.वहीं कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि बीजेपी को तो यही बोलना है, लेकिन सोनिया गांधी ने इस देश के लिए जो सैक्रिफाइस किया, उस पर आत्मचिंतन होना चाहिए. एक परदेशी यहां आकर अपना सब कुछ न्यौछावर कर देती है.

संबंधित वीडियो