मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक शुरू होने से पहले ही सियासी पारा हाई है. सरकार बदले हुए नंबर गेम के सहारे परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे बड़े बिल पास कराने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के मूड में है. गृहमंत्री अमित शाह राज्यसभा में "राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम विधेयक 2026" पेश करेंगे. जिसमें वंदे मातरम को जन-गण-मन जैसा सम्मान, सरकारी-शैक्षणिक संस्थानों में गायन अनिवार्य. अपमान पर 3 साल जेल या जुर्माना या दोनों शामिल हैं. ये बिल वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह पर लाया जा रहा है. इसके अलावा परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संविधान संशोधन बिल. बजट सत्र में बहुमत न होने से अटके थे, लेकिन पश्चिम बंगाल-असम चुनाव और TMC-शिवसेना के बागी सांसदों से समीकरण बदलने के बाद सरकार आश्वस्त है.