सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार परिसीमन बिल को दोबारा संसद में लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत जारी है। लोकसभा सीटों के पुनर्वितरण और सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर नए समीकरण बन रहे हैं। मानसून सत्र में इस मुद्दे पर बड़ा फैसला संभव माना जा रहा है।