सत्य निकेतन में डेमोलिशन ड्राइव का आज दूसरा दिन है. जर्जर इमारतों को चिन्हित कर खाली करवा कर तोड़ा जा रहा है. MCD हथौड़े और ड्रिलिंग मशीन से तोड़ रही है, भारी मशीन नहीं ला रही, ताकि और नुकसान न हो. लोहे के गार्डर लगाकर सपोर्ट दिया गया है. ग्राउंड पर मौजूद NDTV की टीम के मुताबिक, जिस बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है वहां PG चल रहा था, 7 से ज्यादा बच्चे रहते थे, ऊपर कैंटीन थी, बिल्डिंग में पिलर तक नहीं है. आसपास की बिल्डिंगें खाली करवा ली गई हैं. MCD ने 1,243 PG चिन्हित किए हैं, 24-25 हजार छात्र इनमें रह रहे हैं.