सत्य निकेतन हादसे के सर्वाइवर नितेश की आपबीती - खाना खाते ही बिल्डिंग गिरी, डेढ़ घंटे मलबे में फंसा रहा

  • 4:25
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

सत्य निकेतन हादसे के सर्वाइवर नितेश शिव, जम्मू के रहने वाले, ने NDTV से खौफनाक अनुभव साझा किया. वो Days PG में रहते थे, हाल ही में AIIMS से डिस्चार्ज हुए हैं. नितेश ने बताया - सुबह खाना खाकर रूम में बैठे ही थे, अचानक पूरी बिल्डिंग कोलैप्स हो गई, नीचे दब गए. एक-डेढ़ घंटे तक मलबे में फंसे रहे. सीनियर्स ने टीम को बताया कि बच्चे फंसे हैं, तब रेस्क्यू शुरू हुआ. दोस्त ने लोकेशन भेजी, फोन किए कि हम यहां फंसे हैं, तब टीम ने निकाला. हॉस्पिटल ले जाए गए तो बॉडी सुन्न पड़ी थी, काम नहीं कर रही थी, सिर से काफी ब्लड निकला था, थोड़ी देर बाद होश आया. PG के एग्रीमेंट में लिखा था कुछ भी होता है तो PG ओनर जिम्मेदार नहीं है.