पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के एक कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने से हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. कार्यक्रम स्थल के आसपास BJP और JDU के पोस्टर भी फाड़े गए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी.