राहुल गांधी ने इंदौर में अर्पित जाज के परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा

  • 7:08
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान अर्पित जाज के परिवार वालों से मुलाकात की. देवास के रहने वाले 21 साल के दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्र अर्पित जाज की 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंज़िला इमारत गिरने से मौत हो गई थी.