शिवसेना सांसद संजय राउत ने NDTV से विशेष इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस को छोड़कर आप विपक्ष का नया फ्रंट कैसे बना सकते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और उसके कार्यकर्ता गांव गांव में हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर हई है, लेकिन बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां पर कांग्रेस का अस्तित्व है. कांग्रेस अच्छा रिजल्ट दे सकती है और विपक्ष का दायित्व बनता है कि कांग्रेस का सपोर्ट करे. उन्होंने शिवसेना के यूपीए में शामिल होने के संकेत दिए हैं.