मुलायम सिंह यादव और उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के बयानों से यूपी में सत्ताधारी यादव परिवार की फूट खुलकर सामने आ गई है. रविवार को मैनपुरी में शिवपाल ने इस्तीफ़े की धमकी. सोमवार को मुलायम भी खुलकर उनके साथ आ गए. उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल ने इस्तीफ़ा दे दिया, तो हालत खराब हो जाएगी.