दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने आज अपने दिन की शुरुआत घर में योग से की और इसके बाद वह सैलून पहुंचे। वहीं बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचीं। बेदी वहां लंगर के लिए रोटी बनाती नजर आईं।