बैंक कर्मियों ने सड़क पर फेंका कचरा, नगर पालिका ने गेट पर खाली कर दी कचरे की ट्रॉली | Read

राजस्थान के सिरोही जिले में स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतना अब पिंडवाड़ा के एक बैंक प्रबंधन को भारी पड़ गया. अक्सर बैंक का कचरा सड़क पर फेंकने की आदत से आज़िज आकर नगरपालिका ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में चर्चा छिड़ गई. बैंक के मुख्य गेट के ठीक सामने कचरे की ट्रॉली पलटकर पालिका ने साफ संदेश दिया कि अब गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.