वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती ताकत, स्वदेशी तकनीक का बढ़ता डंका और बुनियादी ढांचे में आ रहे युगांतरकारी बदलावों के बीच NDTV नेटवर्क लेकर आया है देश का सबसे बड़ा और विचारोत्तेजक मंच— 'NDTV इग्नाइट द फ्यूचर: इंडिया समिट' (NDTV Ignite The Future: India Summit 2026)। इस विशेष सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी हर छोटे-बड़े पहलू पर देश के नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों और विचारकों को एक साथ लाना है।