अहमदाबाद प्लेन क्रैश का 1 साल; मलबे में आज भी बिखरी हैं सुलगती यादें, ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट

12 जून 2025... ठीक एक साल पहले आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐसा भयानक विमान हादसा हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी, तकनीकी खराबी के चलते महज 32 सेकंड के भीतर वह बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए बीजे मेडिकल कॉलेज (BJ Medical College) के डॉक्टरों और छात्रों के हॉस्टल परिसर पर जा गिरी। इस खौफनाक हादसे ने 260 से ज्यादा जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म कर दीं।

संबंधित वीडियो