"खुद को राजा समझता है...", अभिषेक बनर्जी पर फूटा सांसद कल्याण बनर्जी का गुस्सा?

पश्चिम बंगाल में हार के बाद टीएमसी पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आती दिख रही है. टीएमसी के सीनियर नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर गुस्सा निकाला है. उन्होंने अभिषेक के पार्टी के भीतर ‘अहंकार’ और ‘गलत व्यवहार’ पर सीधा निशाना साधा है. कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस तरह के रवैये ने पार्टी को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और अब उनके लिए काम करना मुश्किल हो चुका है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि उनका समर्थन ममता बनर्जी के साथ है, लेकिन पार्टी के अंदर फैसलों को लेकर असहमति भी खुलकर जताई. यह बयान न सिर्फ टीएमसी की अंदरूनी राजनीति पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पार्टी में नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है. अब देखना होगा कि ममता बनर्जी इस स्थिति को कैसे संभालती हैं और क्या पार्टी में चल रही खींचतान थमती है या और बढ़ती है. 

संबंधित वीडियो