ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक पोत पर हुए हमले में यूपी के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले भारतीय नाविक शिवानंद चौरसिया की भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. शिवानंद चौरसिया सिंगापुर की एक शिपिंग कंपनी के पोत पर वेल्डर के रूप में कार्यरत थे. करीब सात महीने पहले वह नौकरी के सिलसिले में घर से गए थे. बताया जा रहा है कि उनका पोत ओमान की खाड़ी के पास होर्मुज इलाके से गुजर रहा था. तभी पोत पर हमला हुआ, जिसमें शिवानंद की जान चली गई.