पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर की अंदरूनी रार अब एक बेहद विस्फोटक मोड़ पर पहुंच चुकी है। ममता बनर्जी के सबसे पुराने और बेहद वफादार माने जाने वाले श्रीरामपुर के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते हुए सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दे दिया है