पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में जारी अंदरूनी घमासान के बीच दिग्गज नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का सबसे बड़ा बयान सामने आया है. पिछले कई दिनों से मीडिया और सियासी गलियारों में यह अफवाह उड़ रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा भी पार्टी के बागी गुट में शामिल होने जा रहे हैं. इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर अपनी बात रखी है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है, "लोग डर, भय या किसी प्रलोभन में आकर साथ छोड़ रहे होंगे, लेकिन मैं ममता बनर्जी के साथ हूँ. मेरे दुख के समय में ममता जी ने मेरा साथ दिया था, इसलिए आज उनके मुश्किल वक्त में मैं उनका साथ कतई नहीं छोड़ सकता."
अपने बागी तेवरों के लिए मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी माना कि उनका स्वभाव हमेशा से बागी रहा है और वे सच कहने से पीछे नहीं हटते, लेकिन इस संकट की घड़ी में वे ममता बनर्जी के पीछे मजबूती से खड़े हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि इस बयान के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शासन के 12 साल पूरे होने पर ट्वीट कर बधाई भी दी है.
क्या टीएमसी के अंदर मची बगावत सच में थम जाएगी? और शत्रुघ्न सिन्हा के इस स्टैंड के बाद बंगाल की राजनीति में अब क्या नया मोड़ आएगा? पूरी जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.