'मेरी उम्र भी पिता को लग जाए...', लालू के जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी मीसा भारती- Exclusive

इस वीडियो में सुनिए मीसा भारती का वो बयान जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर मीसा भारती ने उन्हें भावुक होकर बधाई दी और कहा, "एक बेटी होने के नाते मैं चाहती हूं कि मेरी उम्र भी उन्हें लग जाए." वहीं, 21 साल से रह रहे सरकारी बंगले को खाली करने के आदेश पर मीसा भारती ने साफ किया कि वे लोग घर खाली कर देंगे, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार में दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनकी सुरक्षा घटा दी गई है और बंगला खाली करवाया जा रहा है, जो बिहार में शुरू हो रही एक नई तरह की राजनीति को दर्शाता है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि जब कई नेताओं के पास दिल्ली और पटना दोनों जगहों पर आवास हैं, तो क्या बिहार सरकार उन्हें भी पटना में आवास मुहैया कराएगी? बिहार की राजनीति से जुड़ी इस बड़ी खबर की पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें.

संबंधित वीडियो