'यह सब चीप पॉलिटिक्स है', बंगला विवाद पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी को जवाब-Exclusive

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. एक तरफ जहां लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी बंगला खाली करने और सुरक्षा घटाने के आदेश पर सियासत तेज हो गई है. NDTV से खास बातचीत में तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव की लंबी उम्र की कामना की. लेकिन जब उनसे बंगला खाली करने और सुरक्षा कम किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे बेहद 'चीप पॉलिटिक्स' (घटिया राजनीति) करार दिया. तेजस्वी ने साफ कहा कि वे लोग ऐसी राजनीति से हमेशा दूर रहते हैं. इससे पहले मीसा भारती ने भी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने सवाल उठाया था कि जब कई नेताओं के पास दिल्ली और पटना दोनों जगह घर हैं, तो क्या बिहार सरकार उन्हें पटना में घर देगी? बिहार की इस सबसे बड़ी सियासी जंग पर तेजस्वी यादव और मीसा भारती का पूरा बयान देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.

संबंधित वीडियो