सरकारी टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घोंटा पति का गला, सामने आई दिल दहलाने वाली कहानी

  • 2:10
  • प्रकाशित: मार्च 24, 2026

बालोतरा जिले के गिड़ा थानाक्षेत्र के मलवा गांव विवाहिता द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया, पुलिस ने हत्या मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हत्या के इस सनसनीखेज मामले में शिक्षक अमराराम, मृतक की पत्नी अनु को डिटेन कर पूछताछ की. इस पर दोनों ने गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया. इस पर उन्हें गिरफ्तार किया. मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

तीन साल पहले हुआ था विवाह

जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल निवासी मलवा गोयलान की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी. अनु देवी इस विवाह से खुश नहीं थी. शादी के बाद से अधिकतर समय अपने पीहर में ही रह रही थी. इस दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, उससे हुआ. दोनों के बीच मे पिछले दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था.

पति से रोज होता था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह के बाद से अनु व उसके पति में रोज विवाद होता था. जिसको लेकर कई बार सामाजिक रूप से भी समझाई की गई, उसके बाद अनु अपने ससुराल आई लेकिन दो दिन बाद ही उसने रात मे उसने अपने प्रेमी अमराराम को फ़ोन करके बुलाया,जंहा दोनों ने मिलकर सोते हुए महेंद्र का गला दबा कर हत्या कर दी,सुबह जब महेंद्र देर तक नही जगा तो उसकी मां ने जाकर देखा था. उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था, शरीर व गले पर खरोंच के निशान देख कर शक की सुनाई अनु पर ठहर गई, और मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी.

संबंधित वीडियो