VIDEO: यूपी के किसान का कमाल, खेत में उगा दी 5 फीट लंबी मूली

  • 1:04
  • प्रकाशित: मार्च 24, 2026

यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक किसान ने अपनी मेहनत और खास खेती तकनीक के दम पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक रहा है. जिले के राजापुर काला गांव में इस किसान ने अपने खेत में 5 फीट से भी ज्यादा लंबी मूली उगाई है.

आमतौर पर मूली की लंबाई 1 से 2 फीट तक ही होती है, लेकिन इस किसान ने परंपरागत खेती से हटकर नई तकनीक, बेहतर बीज और खास देखभाल के जरिए यह अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. यह विशाल मूली अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. इस अनोखी उपज को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. हर कोई किसान की मेहनत और उसके इस प्रयोग की तारीफ कर रहा है. किसान का कहना है कि उसने जैविक खाद, नियमित सिंचाई और सही समय पर देखभाल पर विशेष ध्यान दिया, जिसका नतीजा आज सबके सामने है.