Iran War: Mojtaba Khamenei नहीं तो किससे हो रही Secret Deal, Trump के Top Leader वाले बयान से खलबली

  • 3:40
  • प्रकाशित: मार्च 23, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट संकट (Middle East Crisis) लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका (US) युद्ध रोकने के लिए ईरान (Iran) के एक 'सबसे सम्मानित' टॉप लीडर से सीक्रेट बातचीत कर रहा है। लेकिन ये शख्स अयातुल्लाह का बेटा मुज्तबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) बिल्कुल नहीं है। ट्रंप ने तो यहां तक शक जताया है कि मुज्तबा शायद अब जिंदा ही नहीं है। एक्सियोस (Axios) की रिपोर्ट के हवाले से जानिए कैसे तुर्किये, मिस्र और पाकिस्तान पर्दे के पीछे से मध्यस्थता कर रहे हैं। इस वीडियो में विस्तार से समझिए कि आखिर वो रहस्यमयी ईरानी नेता कौन है जिसकी जान को खतरा होने की वजह से ट्रंप उसका नाम दुनिया के सामने नहीं ला रहे हैं। #

संबंधित वीडियो