राहुल गांधी का कहना है कि विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयोग के ऑफिस जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं. हम चुनाव आयोग के ऑफिस से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हैं, लेकिन इसके बावजूद हमें ऑफिस तक जाने नहीं दिया जा रहा है. ऐसा लग रहा है कि इस देश में लोकतंत्र रहा ही नहीं है.
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च अभी तक काफी हंगामेदार रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अभी तक आकाशवाणी भवन में मौजूद हैं और चुनाव आयोग के ऑफिस तक जाने पर अड़े हुए हैं. आकाशवाणी भवन के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं. पुलिस संसद मार्ग पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन को कंट्रोल करने की पूरी कोरिशश कर रही है.