मोहाली में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है. मोहाली में आप नेताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जाहिर किया है. GMADA यानी ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की बिल्डिंग परिसर में आप नेता पहुंचे हैं. बिल्डिंग में ED की छापेमारी जारी है और उसी को लेकर ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं आप नेताओं ने अंदर जाने की कोशिश भी की है. आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में डर का माहौल बना रही है. बड़ी तादाद में AAP नेता कार्यकर्ता मौजूद हैं हाथ में पैम्फलेट्स पोस्टर हैं नारेबाजी करते हुए GMADA बिल्डिंग के बाहर खड़े हैं.