Breaking News: Punjab में BJP की नशा मुक्त यात्रा से पहले Ravneet Bittu के काफिले पर हमला

  • 4:42
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

Breaking News: Punjab में BJP की नशा मुक्त यात्रा से पहले रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला पंजाब की राजनीति में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर पठानकोट-बटाला मार्ग पर हमला हो गया। बिट्टू ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के लगभग 100 कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके काफिले को घेर लिया, गाड़ियों पर पथराव किया, अंडे-टमाटर फेंके और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हमले के दौरान जान बचाने के लिए रवनीत बिट्टू को पास के ही एक गांव में स्थित घर में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ शुरू होने वाले मार्च को रोकने और ध्यान भटकाने के लिए सुनियोजित तरीके से यह हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब में 'गुंडा राज' चलाने का आरोप लगाया है। देखिए इस हमले की ग्राउंड रिपोर्ट और मौके का पूरा घटनाक्रम। #RavneetBittu #PunjabPolitics #PathankotAttack #BJPVsAAP #BreakingNews ndtv_news $MetaTags$1#TV Clips4#Rahul Kumar$MetaTags$