NDTV Khabar

लखीमपुर खीरी में पीड़ित महिला से मिलीं प्रियंका, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खींची गई थी साड़ी

 Share

प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश (UP Visit) के तीन दिवसीय दौरे पर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की अनीता यादव (Anita Yadav) से मिलीं. पंचायत चुनाव के नामांकन में अनीता यादव से अराजक तत्वों ने बदसलूकी की थी. नामांकन भरने के दौरान गुंडों ने उनपर हमला किया था. यहां तक की उनकी साड़ी तक खींची गई थी. प्रियंका गांधी अनीता यादव के गांव पसगवां पहुंची और उनसे मुलाकात की. प्रियंका ने अनीता यादव को भरोसा दिलाय कि वे उन्हें न्याय दिलाएंगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com