UP ATS और STF को मिली बड़ी कामयाबी; PAK गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों—एटीएस (ATS) और एसटीएफ (STF)—को देश विरोधी गतिविधियों और टेरर नेटवर्क के खिलाफ एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आकिब जट्ट के स्लीपर सेल मॉड्यूल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत सहारनपुर से महकाम और शाहरुख, मुजफ्फरनगर से गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह और उत्तराखंड के हरिद्वार से मुशर्रफ नाम के चार सक्रिय आरोपियों को दबोचा गया है। 

संबंधित वीडियो