उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी में कैद हुई इस खौफनाक वारदात ने सबको हिला दिया था. आरोपी ने प्रेम-प्रसंग के चलते बच्चे को रास्ते का कांटा मानकर उसकी जान ली. इस वीडियो में देखिए पुलिस की कार्रवाई और इस हत्याकांड के पीछे की पूरी सच्चाई.