कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उन्हें धारा 151 के तहत कस्टडी में रखा गया है. एनडीटीवी से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि देश बहुत हद तक कृषि पर निर्भर करता है. हम जब भी मुद्दे उठाते हैं हमें कहा जाता है कि हम राजनीति कर रहे हैं और वे कुछ भी कहते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कहा जाता है. मैं जानना चाहती हूं कि कौनसे राष्ट्रवादी हैं जो किसानों को नष्ट करना चाहते हैं.