किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर 16 दिसंबर को सुनवाई होगी. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन को लेकर तीन याचिकाएं दाखिल की गई हैं. याचिकाकर्ताओं ने दिशा-निर्देश तैयार करने या नागरिकों के किसी अन्य राज्य तक बेरोकटोक पहुंच व आवागमन और विरोध के अधिकार के साथ संतुलन बनाने के लिए कानून बनाने की प्रार्थना की है.