दशहरे पर शस्त्र पूजा की परंपरा के बीच राजा भैया रघुराज प्रताप सिंह शस्त्र पूजन करते नजर आए. कुंडा की बेती कोठी में 500 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केसरिया पगड़ी पहनकर राजा भैया ने विधि-विधान से शस्त्र पूजा की. इस दौरान बड़ी संख्या में सजाए गए हथियारों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.