France Riots पर Donald Trump की चेतावनी!, 'जल्द 'मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस'

  • 12:10
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय देशों ने अप्रवासियों के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए और अब उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बहुत पहले अप्रवासियों पर रोक लगाने की सलाह दी थी, लेकिन मैक्रों ने उनकी सलाह नहीं मानी. ट्रंप के मुताबिक, अप्रवासी फ्रांस और उसकी संस्कृति एवं कला को पसंद नहीं करते. इस बीच हिंसा के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई इलाकों में स्थानीय स्तर पर कर्फ्यू लगाए जाने की बात सामने आई है. फ्रांस में पिछले हफ्ते हुए प्रदर्शनों के बाद तनाव बना हुआ है. महंगाई और स्कूलों की खराब स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुए प्रदर्शनों ने देश के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया.

संबंधित वीडियो